
मंत्री बोले नवरात्रि-ईद में मांस-मटन की बिक्री पर लगे रोक
जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मुसलमानों को सिर्फ गुमराह किया, उनके लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजनाएं सीधे अल्पसंख्यकों तक पहुंचाई र्है। ईद के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाखों मुस्लिम परिवारों को सौगात ए मोदी तोहफा दिया है। श्री सिंह ने आगे कहा कि नवरात्रि और ईद के दौरान मांस और मटन की बिक्री पर रोक लगाना चाहिए। त्योहारों में भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस पर रोक लगानी चाहिए।
