दो सड़क हादसे, 2 युवकों की मौत, 1 युवती घायल

पिपलियामण्डी। सोमवार को दोपहर महू-नीमच राजमार्ग पर दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक युवती घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पहला हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे बोतलगंज सोसायटी के सामने हादसा हुआ। नीमच से मंदसौर की ओर जा रही ट्रक ने बाइक सवार बोतलगंज निवासी साहिल लाला उर्फ इरफान (19) पिता मुज्जफर न्यारा को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक ट्रक के बीच में फस गई। जिसे ट्रक ड्राइवर काफी दूर तक घसीटता गया और भाग निकला। युवक को मंदसौर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पिपलियामंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरा हादसा दोपहर 3.30 बजे मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र में मुरली के पास फन्टे पर हुआ। कार (जीजे 18 ईसी 5373) ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। इसमें जलोदिया केलूखेड़ा (राजस्थान) निवासी सुनील (30) पिता कन्हैयादास बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी शकरग्राम (जीरन) निवासी ऐश्वर्या (30) गंभीर घायल हो गई। जिसे मंदसौर जिला अस्पताल भर्ती कराया। मल्हारगढ़ पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया

Next Post

बैेंककारी विधियां संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

Wed Mar 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 मार्च (वार्ता) राज्यसभा में बुधवार को बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक 2024 ध्वनिमत मत से पारित होने के साथ ही इस पर संसद की मुहर लग गयी। इससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जॉन ब्रिटास और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ए ए रहीम के संशोधनों को सदन ने ध्वनिमत […]

You May Like