महाकाल बाबा की भव्य पालकी यात्रा मुरार में धूमधाम से निकली

ग्वालियर। गोपेश्वर महादेव भक्त मंडल समिति, घासमंडी मुरार द्वारा सावन के तृतीय सोमवार को बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा गोपेश्वर महादेव मंदिर, घासमंडी से धूमधाम के साथ निकाली गई। बाबा की पालकी में शिवभक्त उनके भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। शहर की राहें भगवान भोले की भक्ति के सरोबर में डूबी दिखाई दी। शोभायात्रा मार्ग में पालकी यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

बाबा महाकाल का पालकी यात्रा का शुभारम्भ पंडित रामेश्वर दयाल पाठक एवं संजय दंडोतिया ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा गोपेश्वर मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि सिंहपुर रोड, बारादरी चौराहा,सदर बाजार, अग्रसेन चौराहा, बजााज खाना होते हुए गोपेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में राजाधिराज बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर चल रहे थे। शोभायात्रा में श्री गणेश, शिव पार्वती के स्वरूप रथ में विराजमान थे।भूतप्रेत, नन्दी बाबा के स्वरुप नाचते गाते हुए चल रहे थे,पालकी यात्रा के साथ शिवभक्त उनके साथ हर हर महादेव के जयकारें लगाकर साथ चल रहे थे। पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं बाबा महाकाल की आरती उतारकर शिवभक्तो ने धर्मलाभ लिया। शहर की राहे बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुजायमान हो रही थी। पालकी यात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहे थे। बाबा की पालकी यात्रा में समिति के संजय दंडोतिया, सन्नी दंडोतिया, विक्रम दंडोतिया, राजेन्द्र शर्मा, चच्चू दंडोतिया, हरीओम शर्मा, पंकज पाठक, रवि पचौरी, जीतू पाठक,अरुण कटारे, अखंड अग्रवाल,श्याम झा, एवं सैकड़ो शिवभक्त मौजूद रहे।

Next Post

जावरा में कावड़ यात्रा में फैला करंट, 4 श्रद्धालु झुलसे

Mon Jul 28 , 2025
रतलाम/जावरा। जिले के जावरा में निकाली जा रही कावड़ यात्रा में हादसा हो गया। हादसे में 4 श्रद्धालु झुलस गए। इनमें से दो को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम अर्जला में सोमवार सुबह मनुनिया महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली […]

You May Like