मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है: शाह

सिंगरौली । भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को बिलौंजी स्थित विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान मौजूद विधायक रामनिवास शाह समेत अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधायक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी देश के युवाओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र प्रथम का उनका संकल्प आज भी प्रासंगिक है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश की सेवा में योगदान दे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा मंडल बैढ़न के महामंत्री जेपी शाह, मंडल उपाध्यक्ष संजय दुबे, मंत्री दुर्गा कन्नौजिया, पार्षद संतोष शाह, जनपद सदस्य प्रेमलाल शाह जेके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Next Post

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान करेगा सहयोग: गौरव

Tue Jun 23 , 2026
सिंगरौली । समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य के तहत कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए दिव्यांग जनो के साथ बैठक कर लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी तारतम्य […]

You May Like