संपदा 2.0 में हैं समस्याएं इससे सर्विस प्रोवाइडर और जनता परेशान

इंदौर: रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री को लेकर संपदा 2.0 साफ्टवेयर में कई समस्याएं हैं. समस्याओं के कारण सर्विस प्रोवाइडर और जनता दोनों परेशान हो रहे हैं. उक्त समस्या और परेशानी को लेकर आज वकीलों का दल महानिरीक्षक पंजीयन से मिला और शिकायत की. 1 अप्रैल से राज्य सरकार ने दस्तावेज पंजीयन के लिए संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लागू कर दिया है. दस्तावेजों के पंजीयन को लेकर सर्विस प्रोवाइडर को कई बिंदुओं पर समस्याएं आ रही है.

इसको लेकर पंजीयन अधिवक्ता संघ ने आज महानिरीक्षक पंजीयन यूएस वाजपेई को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्य रूप से अनिश्चित समय के लिए सर्वर डाउन, स्लाट बुक में 3-3 घंटे लगाना, सर्वर चालू होने पर भी ठीक से कार्य नही करना, अंगूठे के निशान में सर्वर क्लाइंट एरर आना, साइन के लिए समय ज्यादा लगना, साफ्टवेयर में जानकारी डालने के बाद पक्षकारों की डिटेल सुरक्षित करने के बाद अगले पेज के लिए आगे नहीं बढ़ना जैसी समस्याएं बताई गई.

वकीलों ने संपदा 2.0 की शिकायत में बताया कि कंपनी का नाम, पता सब होने के बाद भी बार बार इंट्री करना खत्म किया जाएं. साथ ही एक ही दस्तावेज में 5-5 मालिक होने से कंपनी के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद सॉफ्टवेयर स्वयं सर्च करने का प्रावधान कर लें. ऐसी व्यवस्था की जाएं, ताकि पक्षकारों का समय बर्बाद नहीं हो

Next Post

संकरी और तंग गलियों के लिए अग्नि सुरक्षा के व्यापारी सुझाव दें

Fri Apr 25 , 2025
इंदौर: नगर निगम आयुक्त आज कपड़ा मार्केट और सराफा बाजार पहुंचे. बाजार की संकरी और तंग गलियों में घूमकर अग्नि सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया. नगर निगम और प्रशासन ने फायर सेफ्टी के संसाधन लगाने और आपदा से निपटने का अभियान चलाया है. इस दौरान आयुक्त ने अतिक्रमण, अवैध कब्जे […]

You May Like