संकरी और तंग गलियों के लिए अग्नि सुरक्षा के व्यापारी सुझाव दें

इंदौर: नगर निगम आयुक्त आज कपड़ा मार्केट और सराफा बाजार पहुंचे. बाजार की संकरी और तंग गलियों में घूमकर अग्नि सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया. नगर निगम और प्रशासन ने फायर सेफ्टी के संसाधन लगाने और आपदा से निपटने का अभियान चलाया है. इस दौरान आयुक्त ने अतिक्रमण, अवैध कब्जे हटाने और व्यापारियों से फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने की अपील की.

आयुक्त ने इस दौरान बाजार की गलियों, दुकानों, निकासी मार्गों तथा अग्निकांड की संभावनाओं से जुड़े स्थलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त वर्मा ने व्यापारियों बात कर अग्नि सुरक्षा को लेकर सुझाव मांगे. उन्होंने कहा कि बाजारों में भीड़, संकरी गलियाँ और तारों का उलझा जाल आग लगने की स्थिति में भयावह चुनौती बन सकता है.
अग्नि सुरक्षा की कार्य योजना
नगर निगम द्वारा बाजारों की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिसमें निम्न बिंदुओं को प्राथमिकता से लागू करना अनिवार्य होगा.
1. ढांचागत सुधारः बाजार की गलियों को चौड़ा करने, फायर टेंडर की आवाजाही हेतु मार्ग बनाने पर विशेष ध्यान।
2. अतिक्रमण हटानाः फुटपाथ, गलियों एवं दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाना।
3.विद्युत सुरक्षाः खुले तारों का जाल हटाना एवं खतरनाक डीपी की शिफ्टिंग।
4. निकासी मार्गः आपातकालीन निकासी के वैकल्पिक मार्गों की जानकारी एवं विकास.
5. फायर अलार्म एवं सेफ्टी सिस्टमः आधुनिक फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर एवं अग्निशमन उपकरणों की लगाना अनिवार्य किया जाएगा.

Next Post

4 प्रशासक ,2 कलेक्टर बदले लेकिन ठेकेदारों के पुराने निर्माण के बाकी है 25 करोड़

Fri Apr 25 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के काम क्यों प्रभावित हो रहे हैं, इसकी एक बानगी महाकाल मंदिर में देखने को इन दिनों मिल रही है. पिछले कुछ समय में 4 प्रशासक और 2 कलेक्टर बदल गए लेकिन ठेकेदारों के छोटे कार्यों से लेकर बड़े निर्माण कार्यों तक के पुराने 25 करोड़ के […]

You May Like