4 प्रशासक ,2 कलेक्टर बदले लेकिन ठेकेदारों के पुराने निर्माण के बाकी है 25 करोड़

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के काम क्यों प्रभावित हो रहे हैं, इसकी एक बानगी महाकाल मंदिर में देखने को इन दिनों मिल रही है. पिछले कुछ समय में 4 प्रशासक और 2 कलेक्टर बदल गए लेकिन ठेकेदारों के छोटे कार्यों से लेकर बड़े निर्माण कार्यों तक के पुराने 25 करोड़ के भुगतान अटके हैं. हालात यह हो गए हैं कि दर्जन भर ठेकेदार अब काम बंद करके हड़ताल पर जाने की फिराक में है.

महाकाल मंदिर में कार्यरत आधा दर्जन ठेकेदारों ने अफसरों से कहा है कि भगवान का मंदिर है, धार्मिक कार्य है, ऐसे में हमने लंबा समय आश्वासन में बिता दिया, जेब से रुपए लगा दिए और काम चला रहे हैं. बावजूद इसके बिल भुगतान की फाइल को फुटबॉल बना दिया है. ऐसे में अब आगे काम करना संभव नहीं है.
इन ठेकेदार कंपनियों का भुगतान बाकी
महाकाल मंदिर में समृद्धि इंडस्ट्रीज, पुष्पदीप इंफ्रा, अशोक कुमार जैन, सूरज कंस्ट्रक्शन, अनमोल गुप्ता, लक्ष्मी टेंट हाउस, नट्टू डेकोरेटर्स आदि ठेकेदारों और कंपनियों का भुगतान बाकी है. महाकाल मंदिर प्रशासन से लेकर विकास प्राधिकरण तक से यह बकाया भुगतान के लिए आए दिन गुहार लगा रहे हैं.

Next Post

IDA को TPS योजना में मिली 65 % जमीन

Fri Apr 25 , 2025
इंदौर:आईडीए को टीपीएस योजनाओं में अभी तक 65 प्रतिशत जमीन मिल गई है. शेष 35 प्रतिशत जमीन के लिए आईडीए द्वारा कार्रवाई जारी है. संशोधित एक्ट के आधार पर आईडीए ने टीपीएस योजना को लागू किया. इसमें 1 से लेकर 10 तक योजनाएं लागू की गई है, जिसमें 7 योजनाएं […]

You May Like