पंचांग 18 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 28 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल प्रतिपदा शनिवासरे दिन 3/13, अश्विनी नक्षत्रे दिन 10/36, प्रीति योगे रात 1/39, वव करणे सू.उ. 5/40, सू.अ. 6/20, चन्द्रचार मेष, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 18 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. राजनैतिक लाभ होगा. वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा. आय के अन्य स्त्रातों में वृद्धि होगी. पूर्व परिचित से भेंट होगी. सफलता मिलेगी. मन में प्रसन्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है. स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. शुभ समाचार मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम व उदासीनता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम लेना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना चाहिये. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
————————————————————-
आज का भविष्य- शनिवार 18 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक परोपकारी मिलनसार तथा धार्मिक स्वाभाव का होगा, इनका व्यक्तित्व मिलनसार होगा, कला, संगीत, और काव्य में इनकी अच्छी रूचि होती है, चंचलमना होने के कारण इनमें लोकप्रियता रहेगी, स्वतंत्र कार्य द्वारा जीवन यापन करेगा.
————————————————————-
मेष- किसी बात को लेकर व्यर्थ भयभीत हो सकते हैं, पारिवारिक सदस्यों के वाद विवाद दूर करने का प्रयास करें, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.
वृषभ- व्यापार विस्तार पर विचार होगा, अनजान लोगों पर भरोसा न करें, संतान के कार्यो में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, मित्रों द्वारा कार्य में सहयोग मिलेगा,
मिथुन- किसी के सहयोग की जरूरत होगी, नये कार्य की तलाश में सफलता मिलेगी, राजकीय कार्यो में सहयोग मिलेगा, महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी.
कर्क- पारिवारिक परेशानी दूर होने से राहत महसूस करेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ एवं अनुबंधों से सुखद अनुभूति होगी, निजी दायित्वों कीे पूर्ति होगी.
सिंह- कुछ लोग आपसे नजदीकी का फायदा उठा सकते हैं, विरोधियों की चाल सामने आ सकती है, धर्म में खर्च होगा, यात्रा का योग है.
कन्या- कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी, छोटा विवाद बड़ा रूप ले सकता है, सावधानी रखें, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, नवीन योजनाओं का विस्तार होगा.
तुला- परिचितों के कारण अपना कार्य करने में कठिनाईयां आयेंगी, वाणी पर नियंत्रण रखें. आर्थिक कार्य इच्छानुसार बनने का योग है, परिश्रम होगा.
वृश्चिक- दूसरों को अपने व्यक्तिगत मामलों में दखल का अवसर न दें, भौतिक सुख साधनों में बढ़ोत्तरी होगी, भाई बंधुओं का सुख मिलेगा, लाभ होगा.
धनु- कार्यस्थल पर मिल रहीं चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे, आर्थिक कार्यो में स्थिति सामान्य रहेगी, दूर दराज की यात्रा होगी. मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
मकर- साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, केरियर में आ रही बाधा दूर होगी, भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के अवसर आयेंगे, शुभ समाचार मिलेगा.
कुम्भ- मामूली सी बात पर मित्रों से कहा सुनी हो सकती है, आर्थिक कार्यो में स्थिति सामान्य रहेगी, किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मनोरंजक सैर होगी.
मीन- प्रियजन का साथ आगे बढऩे की हिम्मत देगा, विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा,महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, व्यापार की उन्नति होगी.
————————————————————-
व्यापार भविष्य-
वैशाख शुक्ल प्रतिपदा को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, में घट-बढ़ होकर तेजी होगी, चांदी में 30 से 50 रूपये मंदी होगी, गुड़, खांड, शक्कर में मंदी का रूख रहेगा, भाग्यांक 2529 है.
————————————————————-
