
पानसेमल।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही भारत के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए कार्यों के बारे में बताया। PCC सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष टार्जन मिश्रा ने बताया की राजीव गांधी द्वारा देश में डिजिटल युग की शुरुवात की थी जिसके बाद से देश निरंतर विकासशील है।सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने संगठन की मजबूती और विस्तार के संकल्प के साथ जयंती मनाई,उपस्थित जनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए,पार्टी के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बनारिया धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय(टार्जन) मिश्रा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष राव शितोले,गोपाल चौहान,पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण चौधरी,हिम्मत महाजन,जगन अप्पा,संदीप छाबड़ा,दारासिंह सोलंकी,राहुल मेहता,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कमलसिंह राजपूत,रवि पाटिल,अशोक पवार,सुमित नाइक,जगदीश सेठिया,राजू महाजन,रतिलाल चौधरी,मनोहर तापकीरे,नरेंद्रसिंह सरदार मौजूद रहे।
