एफपीआई ने दिसंबर में पूंजी बाजार से निकाले 24,936 करोड़ रुपये

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 24,936 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।
सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दिसंबर में शुद्ध रूप से 17,955 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। इसके अलावा उन्होंने 7,585 करोड़ रुपये के डेट बेचे।
वहीं, हाइब्रिड इंस्ट्रूमेंट में उन्होंने 191 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। म्यूचुअल फंड में भी वे लिवाल रहे और 270 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।
लगातार दो महीने शुद्ध रूप से लिवाल रहने के बाद एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली की है। नवंबर में उन्होंने 4,114 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 35,246 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।
बाजार के जानकारों में कहना है कि रुपये में जारी गिरावट के कारण एफपीआई बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। स्थानीय मुद्रा के कमजोर पड़ने की स्थिति में यह आम बात है।
इस कैलेंडर वर्ष में एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार से 70,187 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा बिकवाली इक्विटी में देखने को मिली है। उन्होंने पूरे साल के दौरान 1,55,448 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है।

Next Post

शीर्ष 10 की आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 79,129 करोड़ रुपये घटा

Sun Dec 14 , 2025
मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में रही गिरावट के बीच पिछले सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 79,129 करोड़ रुपये घट गया। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और […]

You May Like