नर्बुरग्रिंग क्वालिफायर्स में सात कारों की टक्कर में रेसिंग ड्राइवर की मौत

बर्लिन, 19 अप्रैल (वार्ता) जर्मनी में एडीएसी 24 नर्बुरग्रिंग क्वालिफायर्स के दौरान सात कारों की टक्कर में रेसिंग ड्राइवर जुहा मिएट्टिनेन की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। इस स्पर्धा में फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन भी हिस्सा ले रहे थे। आयोजकों द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, 66 वर्षीय मिएट्टिनेन को गाड़ी से बाहर निकाला गया और मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई। यह गंभीर हादसा रेस के शुरुआती चरण में हुआ और इसमें सात ड्राइवर शामिल थे।

रेस आयोजकों ने एक बयान में कहा, “आपातकालीन सेवाओं के तुरंत पहुँचने के बावजूद, आपातकालीन चिकित्सक दुर्घटना में शामिल ड्राइवर, जुहा मिएट्टिनेन को नहीं बचा सके, जिन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया था; मेडिकल सेंटर में उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहने के बाद ड्राइवर की मौत हो गई। दुर्घटना में शामिल अन्य छह ड्राइवरों को एहतियाती जांच के लिए मेडिकल सेंटर और आस-पास के अस्पतालों में ले जाया गया। घायलों में से किसी की भी जान को खतरा नहीं है। ”

वर्स्टैपेन सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “आज जो कुछ हुआ, उससे मैं स्तब्ध हूं। मोटरस्पोर्ट हम सभी को बहुत पसंद है, लेकिन ऐसे समय में यह हमें याद दिलाता है कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। मैं जुहा के परिवार और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।” आयोजकों ने यह भी पुष्टि की कि रविवार को स्थानीय समय अनुसार दोपहर 1 बजे प्रतियोगिता दोबारा शुरू होने से पहले ग्रिड फॉर्मेशन के दौरान मिएट्टिनेन के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

Next Post

अय्यर को तुरंत भारतीय टी20 टीम में जगह मिलनी चाहिए : अश्विन

Sun Apr 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) चाहे आईपीएल 2025 हो या अब तक का आईपीएल 2026, श्रेयस अय्यर इस समय “अपने सर्वश्रेष्ठ ज़ोन” में हैं और यह उनकी फॉर्म और पंजाब किंग्स के नतीज़ों में स्पष्ट दिख रहा है। आर अश्विन ने सुझाव दिया है कि अय्यर को भारत की टी20 […]

You May Like