दिन में धूप, शाम को झमाझम बरसे बादल

मानसून सीजन में अब तक 1081.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड

 

जबलपुर। मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर मानसूनी प्रणालियां सक्रिय हो गई। गुरूवार को सुबह से धूप खिली रही। दिनभर सूर्यदेव तमतमाये रहे। गर्मी का भी एहसास हुआ। शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर की सडक़े बारिश से भींग गई। मानसून सीजन में अब तक 1081.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

मौसम विभाग की माने तो गुरूवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिगी अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 87 और 73 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम हवाएं चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटों के दौरान इसके लगभग पश्चिम की ओर बढऩे और धीरे-धीरे उसी क्षेत्र में एक निम्न दाब क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी विस्तृत है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और संलग्न दक्षिण ओडिशा पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

Next Post

बीकानेर स्वीट्स की मिठाईयों में मिले मरे कीड़े

Thu Sep 11 , 2025
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग ने 10 हजार का ठोंका जुर्माना   जबलपुर। नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी साफ-सफाई की स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य और खाद्य विभाग के […]

You May Like

Play sound