वन विभाग के सरकारी आवास में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

शहडोल। शहर के पाली रोड स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर के एक सरकारी आवास में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को लगभग 11ः30 बजे दिन शासकीय आवास से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख विभागीय कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से परिसर के अन्य सरकारी आवास और वन विभाग का कार्यालय इसकी चपेट में आने से बच गए। हालांकि, आवास के भीतर रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

Next Post

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2029 चेन्नई में होगी

Wed Nov 11 , 2026
टोक्यो, 11 नवंबर (वार्ता) एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2029 चेन्नई में होगी। यह चौथी बार है जब भारत इस ट्रैक एंड फील्ड मीट का आयोजन करेगा। एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन ने मंगलवार को जापान के टोक्यो में अपनी 107वीं काउंसिल मीटिंग के दौरान चेन्नई को मेजबानी अधिकार दिए। भारत ने इससे पहले […]

You May Like