ऐतिहासिक टाउन हाल आधुनिक सुविधाओं के साथ नये रूप में दिखेगा

रीवा: विंध्य प्रदेश के विधानसभा का साक्षी ऐतिहासिक टाउन हाल के दिन बदलने वाले है. ऐतिहासिक टाउन हाल को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए एक बहुउद्ददेशीय आडिटोरियम एवं गीता भवन के रूप में विकसित किया जायेगा.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गीता जयंती पर हर नगर में गीता भवन बनाए जाने के घोषणा अनुरूप रीवा में भी ऐतिहासिक टाउन हाल में गीता भवन के रूप बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है.

ऐतिहासकि टाउन हाल को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए एक बहुउद्देश्यीय ऑडिटोरियम एवं गीता भवन के रूप में विकसित किया जाएगा. जिसमें 500 सीटों का सभागृह, रीडिंग हॉल व आधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी एवं लाइब्रेरी में अध्यात्म, दर्शन, योग, ध्यान, भारतीय संस्कृति, जीवन- प्रबंधन पुस्तकों का संग्रह रहेगा.

महापौर अजय मिश्रा ‘‘बाबा‘‘ एवं निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने तकनीकी टीम एवं संबंधित अधिकारियों के साथ टाउन हॉल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान रेनोवेशन की प्रक्रियाएं, डिज़ाइन, दर्शक क्षमता तथा प्रस्तावित आधुनिक सुविधाओं की विस्तार से चर्चा की गई एवं योजना बनाने के निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.
500 सीट क्षमता का है ऐतिहासिक टाउन हाल
गीता भवन के रूप में टाउन हॉल में लगभग 500 सीट क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम विकसित किया जाएगा, जिसके साथ पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, आकर्षक गैलरी, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए मंच, व्यवसायिक प्रशिक्षण कक्ष एवं बहुउद्देश्यीय गतिविधि क्षेत्र भी तैयार किए जाएंगे. महापौर व आयुक्त ने निर्देश दिए कि कार्ययोजना समय सीमा के भीतर शीघ्र तैयार हो जिसमें टाउन हाल के ऐतिहासिक थीम को मद्देनजर रखते हुए, ऐतिहासिक और अत्याधुनिक का बेजोड़ मेल के साथ भव्य गीता भवन एवं बहुउद्देश्यीय ऑडिटोरियम टाउन हॉल की सौगात शहरवासियों को मिल सके

Next Post

अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास

Fri Dec 12 , 2025
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20आई में अभिषेक शर्मा ने 2 छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने साल 2025 में अपना 50वां छक्का पूरा किया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकालबे में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।