अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20आई में अभिषेक शर्मा ने 2 छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने साल 2025 में अपना 50वां छक्का पूरा किया।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकालबे में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया। एक कैलेंडर साल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वालों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल होकर इतिहास रच दिया। वो एक साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में 214 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंदों पर 17 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए। दूसरे छक्के के साथ अभिषेक शर्मा ने साल 2025 के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 50वां छक्का पूरा किया। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा से पहले यह उपलब्धि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में अपने नाम किया था। साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 31 मैचों में 68 छक्के लगाए।

Next Post

अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में फेंका 13 गेंदों का ओवर

Fri Dec 12 , 2025
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुल्लांपुर में 13 गेंदों वाला ओवर फेंककर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। ऐसा करने वाले वो भारत के पहले गेंदबाज बने हैं।  भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुरुवार, 11 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।