
जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने पाटन वायपास पवन ढाबा के आगे घेराबंदी करते हुए दो बमबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से दो सुअरमार बम, बाइक जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक पाटन वायपास पवन ढाबा के आगे अपराध करने के इरादे से घूम रहे बाइक क्रमांक एमपी 20 एन आर 0918 के चालक अमित रजक 24 वर्ष निवासी लार्डगंज एवं पीछे बैठे अभिषेक भूमिया 19 वर्ष निवासी पौड़ी बेलखाड़ू कटंगी को दबोचा गया। तलाशी लेेेने पर दो सुअरमार बम रखे मिले। पुलिस ने बमों, बाइक को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया ।
