जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत सोना सोप फैक्ट्री के आगे बेलगाम वेन ने पैदल जा रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों को चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक शनिवार को संतोष सिंह गोंड 41 वर्ष निवासी एकता मार्केट गौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके साथ बेटा अनुज सिंह व दिनेश धानक, माखन लाल धानक, अमित कुमार सेन और हरिराम ठाकुर मटर तुडाई और पैकिंग का काम करने महंगवा जा रहे थे, गौर से आटो से आये और बायपास रोड पर आटो से उतरकर महगंवा हम सभी पैदल जा रहे थे।
सोना सोप फैक्ट्री के आगे तक पहुँचे थे दोपहर लगभग 12.40 बजे एक एम्बुलेंस ओमनी वेन क्रमांक एमपी् 34 बीए 0511 का चालक बरेला की ओर से तेज रफ्तार से चलाते हुए पैदल चल रहे दिनेश धानक, अमित कुमार सेन, अनुज सिंह और हरिराम ठाकुर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारो गिर गए ,चारों को हाथ पैर और शरीर में चोटे आयी है।
