ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर में बाघ की तलाश जारी

बुधनी। नगर के समीप स्थित केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान के फार्म हाउस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाघ की गतिविधियों की सूचना सामने आ रही है. वन्यजीव के बार-बार दिखाई देने से फार्म हाउस में कार्यरत कर्मचारियों में डर का माहौल है. सूत्रों के अनुसार वन्यजीव कई बार आक्रमक अंदाज में भी दिखाई दिया है. हालांकि यह बाघ है या बाघिन, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग और निगरानी कर रही है.

बताया जाता है कि फार्म हाउस में करीब 10 से 15 कर्मचारी कार्यरत हैं. लगभग 250 से 300 एकड़ में फैले इस परिसर के करीब 30 एकड़ हिस्से में घनी झाडिय़ां और ऊंची घास है, जिससे सर्चिंग में परेशानी आ रही है. वन विभाग और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं, पीछा न करें और वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं. वन विभाग को सूचना दें.

 

Next Post

शहर में फिर हिंसक जानवर की आहट से दहशत

Fri Oct 30 , 2026
सीहोर। एक माह के अंतराल के बाद एक बार फिर शहर के नजदीक हिंसक वन्यप्राणी की आहट सुनाई दी है. बीती रात भोपाल- इंदौर हाईवे स्थित सत्यसाईं कॉलेज के पीछे खेत में बंधी गौवंश का हिंसक जानवर ने शिकार कर लिया. सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो वहां गौवंश […]

You May Like