गांधी जयंती पर सेवादल का शहर में सत्याग्रह आंदोलन

इंदौर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा गांधी प्रतिमा पर धरना दिया गया. कांग्रेस सेवादल ने देश में लोकतांत्रिक, प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की रक्षा के लिए रीगल चौराहे के पास सत्याग्रह किया. सत्याग्रह में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई.आज दोपहर कांग्रेस सेवादल द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहा कि गांधी ने लोकतंत्र को केवल चुनाव की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी, जवाबदेही, सत्य और जनमत के सम्मान की व्यवस्था बताया था.

कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई जारी रखेगी. निर्वाचन आयोग से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान करने की मांग करेगी. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वोट जनता की ताकत है और लोकतंत्र में जनता के वोट से बड़ा कोई अधिकार नहीं. मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शिता और सत्य के आधार पर होना चाहिए. धरने में सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, संगठन प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, मोती सिंह पटेल, सच सलूजा, दीपू सिंह चौहान, सेवादल शहर अध्यक्ष मुकेश यादव, मुकेश ठाकुर, मेहमूद पठान, निहाल अहमद, गजानन तिवारी, अभिजीत पांडे, आंशु तिवारी सहित बड़ी संख्या में सेवादल पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Post

कोरिया में पिकअप-ऑटो की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत, छह घायल

Sat Oct 3 , 2026
कोरिया, 03 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में ग्राम सांवारावा के पास शुक्रवार देर शाम पिकअप वाहन और ऑटो की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि छह महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑटो में करीब 15 […]

You May Like