टीआरएस कालेज का मूल्यांकन करने पहुंची नैक की टीम

तीन सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

नवभारत न्यूज

रीवा, 6 जनवरी, टीआरएस कालेज का मूल्यांकन करने नैक पीयर की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को पहुंची. कई घंटो तक कालेज का निरीक्षण किया गया. राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने दिन भर अवलोकन किया. कालेज प्रबंधन ए-प्लस ग्रेड मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में कालेज का नैक मूल्यांकन हुआ था और 3.35 सीजीपी अंक के साथ ए-ग्रेड मिला था. टीम के पहुंचने पर प्राचार्य डा0 अर्पिता अवस्थी ने स्वागत किया. सर्वप्रथम एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा पीयर टीम को शस्त्र सहित गार्ड आफ ऑनर दिया गया. युवक रेडक्रास ईकाई तथा एन.एस.एस के छात्र छात्राओं द्वारा ताली बजा कर स्वागत किया गया. पीयर टीम का यह भ्रमण कॉलेज की शैक्षिक गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यप्रणालियों का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित किया गया है. नैक पीयर टीम के चेयर पर्सन डॉ. बोदा वेंकट रतनम, मेंबर को-आर्डिनेटर डॉ. भूपिन्दर सिंह चड्ढा तथा मेंबर डॉ. सुब्रता चटर्जी आज सुबह कॉलेज परिसर पहुंचे. उन्होंने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी, से मिलकर कॉलेज की अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली. सर्वप्रथम डॉ. अर्पिता अवस्थी ने महाविद्यालय की गतिविधियों तथा विकास के बारे में प्रेजेंन्टेशन दिया इसके बाद टीम ने समाजशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, वाणिज्य, वनस्पतिशास्त्र, बायोटेक्नालॉजी, दर्शनशास्त्र, हिन्दी, समाज कार्य, बी.बी.ए., राजनीति विज्ञान, संगीत, अंग्रेजी, प्राणि शास्त्र विभाग, आई.क्यू.ए.सी., आलंकारिक मत्स्य प्रजनन एवं पालन ईकाई, हैरिटेज गैलरी, सेंटर लाइब्रेरी, रेयर बुक लाइब्रेरी, गोपनीय, परीक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ तथा प्रयोगशालाओं और खेलकूद की सुविधाओं का निरीक्षण किया. युवक रेडक्रास ईकाई की छात्राओं द्वारा प्राथमिक उपचार/सी.पी.आर. का डिमास्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया गया.

टीम ने सदस्य और पुरा छात्रों से की चर्चा

विभागों के भ्रमण के पश्चात लंच के दौरान टीम ने अकादमिक काउन्सिल के सदस्य पूर्व कुलपति डॉ. रहस्यमणि मिश्रा, जनभागादारी समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र ताम्रकार, सदस्य सन्तोष अवधिया, अनुपम सिंह, डॉ. राजनारायण शुक्ला, गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, सदस्य डॉ. सुनील तिवारी, मनीष भार्गव तथा राजेन्द्र सिंह से चर्चा की. टीम ने छात्रों, पुरा छात्रों, अभिभावकों एवं स्टाफ के साथ बैठक कर चर्चा की. महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा टीम के समक्ष आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई. उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक प्रस्तुति में लोक कला संगीत को प्रमुखता दी गई थी.

Next Post

जीतू ने कथित घोटाले में प्रभावशाली लोगों के नाम आने पर उठाए सवाल

Mon Jan 6 , 2025
भोपाल, 06 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य में पिछले दिनों रीयल ईस्टेट से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद सामने आए कथित घोटालों में प्रभावशाली नेताओं के नाम सामने आने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सवाल किए हैं। श्री पटवारी […]

You May Like