कोठरी को पर्यावरण विभाग से हटा कर राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार शाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 1992 बैच के आईएएस के.सी. गुप्ता को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव पद से हटाकर अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा 2001 बैच के आईएएस डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को प्रमुख सचिव, पर्यावरण विभाग से स्थानांतरित कर राज्यपाल के प्रमुख सचिव,की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल, जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, वन विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त हैं, उन्हें पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। साथ ही वे एप्को के महानिदेशक के रूप में भी सेवा देंगे।

वहीं 2011 बैच के अधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला, जो एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक और विमानन आयुक्त हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

2012 बैच के दीपक आर्य, जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण हैं, को एप्को के कार्यपालन संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि के.सी. गुप्ता द्वारा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अमित राठौर (1996) को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वे केवल प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इस प्रशासनिक पुनर्गठन को सिया विवाद के बाद सरकार की त्वरित और रणनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जिससे न केवल स्थिति को नियंत्रित किया जाए बल्कि प्रशासनिक दक्षता भी सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

हंगामा: देवास कोर्ट परिसर में फर्जी आईडी के आरोपी की पिटाई का प्रयास 

Wed Jul 23 , 2025
देवास। फर्जी फेसबुक आईडी “दर्पण देवास” प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी हर्ष वर्मा को बुधवार को न्यायालय में पेश किए जाने के दौरान कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया। पेशी के समय पहले से मौजूद कुछ आक्रोशित लोगों ने आरोपी को घेर लिया और पुलिस की मौजूदगी में उसकी पिटाई करने […]

You May Like