जीतू ने कथित घोटाले में प्रभावशाली लोगों के नाम आने पर उठाए सवाल

भोपाल, 06 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य में पिछले दिनों रीयल ईस्टेट से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद सामने आए कथित घोटालों में प्रभावशाली नेताओं के नाम सामने आने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सवाल किए हैं।

श्री पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री चुप नहीं रह सकते हैं। यह तो बताना ही पड़ेगा कि दो दर्जन मंत्री, विधायकों और तीन दर्जन अफसरों को प्लाट कैसे मिले। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि “लूट की इस ऐतिहासिक छूट” में भाजपा के और कितने महारथी कुबेर बने हैं।

श्री पटवारी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में भोपाल के समीप सेंट्रल पॉर्क क्षेत्र से जुड़े कथित घोटाले के संदर्भ में कहा कि क्या सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कुणाल बिल्डर्स को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन नेताओं के नाम आए हैं, उन्हें भी अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।

आयकर विभाग ने हाल ही में एक कारोबारी और उससे जुड़े लोगों के 50 से अधिक ठिकानों पर भोपाल, इंदौर और अन्य स्थानों पर छापे की कार्रवाई के दौरान अरबों रुपयों की अघोषित चल अचल संपत्ति का पता लगाया है। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने भी कार्रवाई प्रारंभ की है। इस कारोबारी के पूर्व वरिष्ठ नाैकरशाहों और सत्तारूढ़ दल के प्रभावशाली लोगों से संपर्क की जानकारी सामने आयी है। अभी इस मामले में जांच जारी है।

Next Post

तौल में गड़बड़ी मिलने पर खरीदी प्रभारी को थमाया नोटिस

Mon Jan 6 , 2025
मऊगंज कलेक्टर ने किया खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण नवभारत न्यूज रीवा, 6 जनवरी, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव द्वारा हनुमना तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बन्ना खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की समस्यायें सुनी तथा उपार्जन केंद्र में अभी तक खरीदी गई धान […]

You May Like