तौल में गड़बड़ी मिलने पर खरीदी प्रभारी को थमाया नोटिस

मऊगंज कलेक्टर ने किया खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण

नवभारत न्यूज

रीवा, 6 जनवरी, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव द्वारा हनुमना तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बन्ना खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की समस्यायें सुनी तथा उपार्जन केंद्र में अभी तक खरीदी गई धान तौल का जायजा लिया गया और अपने सामने बोरियों में भारी धान की तौल कराई गई. धान की भर्ती ज्यादा पाए जाने पर मौके पर संबंधित खरीदी केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान सिली हुई बोरियों में खरीदी केंद्र का टैग लगा नहीं पाए जाने पर संबंधित सम्बंधित प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती ना हो. कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये कि अभी तक खरीदी गई कुल धान में से प्रति क्विंटल डेढ़ किलो खरीदी केंद्र प्रभारी से रिकवरी की जाए. इस दौरान किसानों द्वारा बताया गया कि बारदाने के अभाव में खरीदी नहीं हो पाई है. कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए तत्काल बारदाने का स्टॉक मंगाए और ऐसी व्यवस्था करें कि निर्धारित समय पर किसानो की धान खरीदी जा सके. निरीक्षण के दौरान एसडीएम हनुमना कमलेश पुरी, तहसीलदार केएल पनिका, नायब तहसीलदार बी आर प्रजापति, जिला प्रभारी खाद्य अधिकारी अनिल गुप्ता उपस्थित रहे.

Next Post

पहले सुरेश को फिर बारी-बारी से तीन युवको का किया था जघन्य हत्या

Mon Jan 6 , 2025
बरगवां सेफ्टी टैंक सामूहिक अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफास लेन-देन व पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन आरोपियों ने तीन को गोली मार एवं एक की गला दबाकर हत्या को दिया था अंजाम एक देशी पिस्टल, 4 नग जिन्दा कारतूस, एक खाली देशी पिस्टल मैगजीन बरामद नवभारत न्यूज […]

You May Like