रतलाम: प्रदेश कांग्रेस ने जिले के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची को बीती रात जारी किया। इस सूची के जारी होने के बाद अब कांग्रेस में उथल-पुथल मंच गई हैं। वहीं बुधवार को हर्ष विजय गेहलोत ने ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ समय बाद प्रदेश महासचिव और पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश भरावा में भी अपनी इस्तीफा दे दिया।जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति के बाद कांग्रेस में सक्रियता और नई ऊर्जा देखी जा रही हैं। कुछ समय बाद हुए एक कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी रतलाम आए और लगभग सब एक मंच पर दिखे। लेकिन अब जिले के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इस्तीफे का दौर शुरू हो गया हैं।
इसमें ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत और पूर्व जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश महासचिव राजेश भरावा ने भी अपना त्यागपत्र प्रदेश पदाधिकारी को भेजा हैं। सूत्रों की माने तो बुधवार रात में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की हुई घोषणा के बाद से जिले में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के इस्तीफे की बौछार लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को जिले के सैलाना पूर्व विधायक एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने अपने पद का त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम दिया है।
त्यागपत्र में श्री गहलोत ने पारिवारिक दायित्व एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र का दायित्व पूर्ण रूप से नहीं करना बताया। दोनों कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र सौंपा है। वहीं दोपहर होते होते कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और नीमच मंदसौर विधानसभा के प्रभारी राजेश भरावा ने भी कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम सौपा। सूत्रों के अनुसार अन्य पदाधिकारी ने भी त्यागपत्र सौंप है।
इन्हें ब्लॉक में जिम्मेदारी
रतलाम ग्रामीण: मुंदड़ी में राकेश सोलंकी, बिलपांक में मंगल पाटीदार, रतलाम ग्रामीण में दिलीप कुमावत, नामली में ओमप्रकाश पाटीदार।रतलाम शहर: ब्लॉक 1 आशा राजीव रावत, ब्लॉक 2- प्रदीप राठौर, उपब्लॉक 3- बलराम शांतु गवली, उपब्लॉक 4- मेहमूद शैरानी।सैलाना विधानसभा: सैलाना- सुरेश डिंडोर, बाजना – प्रकाश डामर, रावटी- नरेंद्र गरवाल, सरवन (उपब्लॉक) – छगन भगौरा।जावरा विधानसभा: जावरा ग्रामीण- भेरुलाल परमार, पिपलौदा उत्तर- नरेंद्रसिंह चंद्रावत, दक्षिण- राजेश पटेल ।
