कांग्रेस जिला संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी ने पद से इस्तीफा दिया

मंदसौर। कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजे पत्र में संगठन मंत्री पद से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है।

रघुवंशी ने पत्र में लिखा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा उन्हें मंडलम-सेक्टर संचालन, बीएलए और चुनाव संबंधी कार्यों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पद पर रहते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं, मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़े रखने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन मंत्री पद के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश या कार्ययोजना नहीं होने के कारण इस पद पर बने रहने का औचित्य नहीं है। उन्होंने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए ससम्मान इस्तीफा सौंपा है।

Next Post

महिला विश्व कप की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि देखकर दिग्गज खिलाड़ी हतप्रभ

Tue Sep 2 , 2025
दुबई, 02 सितंबर (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि की घोषणा की है। यह विश्व कप इस महीने के अंत में भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाला है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की कुल पुरस्कार राशि बढ़कर […]

You May Like