सड़क दुर्घटना पर एनएचएआई होगा जिम्मेदारः सिलावट

इंदौर: रविवार को प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री ने बायपास पर अर्जुन बरोदा में निर्माणाधीन फ्लाय ओवर ब्रिज और सड़क का निरीक्षण किया. मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रिज और सड़क निर्माण तेजी लाए। साथ ही सर्विस रोड की विद्युत लाईटें चालू करें.जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आज एनएचएआई अधिकारियों पर नाराजगी जताई. मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सर्विस रोड़ निर्माण के दौरान दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही है, इससे जनहानि होती है।

ऐसी व्यवस्थाएं करें, जिससे दुर्घटनाएं न हो. किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर एनएचएआई जिम्मेदार होगा. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बायपास पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज और सर्विस रोड़ के कार्य में गति लाकर कार्य जल्दी पूरा करें.निरीक्षण के दौरान सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर राहुल सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेई, हुकुम पटेल,माखन पटेल, थाना प्रभारी कैलाश सिंह सहित क्षेत्रीय प्रतिनिधि मौजूद थे.

Next Post

गुरुदेव का दीक्षा दिवस व पाठशाला के बच्चों का उपनयन संस्कार कराया गया

Mon Oct 13 , 2025
भोपाल। अशोका गार्डन स्थित पारसनाथ जिनालय में चातुर्मासरत मुनि श्री 108 उपाध्याय विशोक सागर व मुनि श्री 108 विनिवोध सागर मुनिराज का दीक्षा दिवस समारोह एवं पाठशाला के बच्चों का उपनयन संस्कार धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी श्री अविनाश भैया जी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न […]

You May Like