श्रीराम कॉलोनी रोड पर 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,

गुना: कैंट थाना क्षेत्र की साईं सिटी कॉलोनी में रहने वाले 40 वर्षीय राजाराम ओझा का शव शुक्रवार रात श्रीराम कॉलोनी स्थित तीन टावर के पास सड़क पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सड़क पर शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक की पत्नी मालती ओझा ने पुलिस को बताया कि राजाराम आए दिन उसके और बच्चों के साथ मारपीट और हंगामा करता था। पति की इन हरकतों से परेशान होकर वह करीब तीन दिन पहले बच्चों को लेकर अपने मायके रशीद कॉलोनी चली गई थी। इस दौरान राजाराम घर पर अकेला था और बाद में घर से बाहर निकल गया था।
मालती के मुताबिक, उसने इसकी जानकारी राजाराम के पिता को दी थी। पिता गुना पहुंचे और राजाराम से भी मिले थे। इसके बाद शुक्रवार 18 सितंबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच मालती को पति की मौत की सूचना मिली।
शनिवार 19 सितंबर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ की तूफानी पारी और रोमांचक मुकाबले में, भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सात रनों से दी शिकस्त

Sat Sep 19 , 2026
राजकोट,  भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए पहले रोमांचक यूथ वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 7 रनों से हरा दिया। बारिश के कारण मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम […]

You May Like