रायसेन। चिड़िया टोल वन परिसर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को लैपटॉप हेतु 25-25 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कन्यापूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया। मंत्री पंवार ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम है। सांची विधायक चौधरी ने इसे बच्चों की शिक्षा के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति रही। योजना से 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिला।
रायसेन में मेधावी विद्यार्थियों को मिला लैपटॉप प्रोत्साहन
