रायसेन।जनप्रतिनिधि सरकारी सामु दायिक भवन का दुरुपयोग निजी कार्यों में कर रहे हैं।इसका ताजा उदाहरण जनपद पंचायत सांची की ग्राम पंचायत कोटरा में शासकीय बिल्डिंग में सरपंच रतन सिंह बघेल और सचिव संध्या बघेल द्वारा उनके खेतों में धान की रोपाई कराने के लिए मजदूरों और उनके परिवारों को ठहरा दिया गया है।इस तरह शासकीय भवन का दुरूपयोग किया जा रहा है।
स्थायी रूप से मजदूरों ने डेरा
मजदूरों के परिवारों द्वारा सरकारी भवन शादी हॉल में स्थायी रूप से डेरा डाल रखा है।सरकारी बिजली भी जला रहे हैं।बताया जाता है कि यह मजदूर सरपंच सचिव सहित अन्य ग्रामीणों के खेतों में धान की रोपाई कर कमाई कर रहे हैं।वह बेरोकटोक सरकारी बिल्डिंग का दुरुपयोग कर रहे हैं।
टीनशेड से चादरें गायब
शादी हॉल के आगे टीनशेड लगाया था।फिर टीनशेड की चादरें गायब हो गई,या फिर चोरी हो गईं।
इनका कहना है
यह मामला आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है।मैं इस मामले की जांच पड़ताल करवा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
शंकर पांसे जनपद पंचायत सांची सीईओ
