पुलिस के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करने में सरकार विफल 

भोपाल। मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भोपाल में 100 वर्षीय पूर्व डीजीपी एचएम जोशी के साथ हुई मारपीट और सागर में पुलिसकर्मियों पर हुए संगठित हमले की कड़ी निंदा की है। नायक ने कहा कि यह शर्मनाक है कि जिस पूर्व डीजीपी ने अपना पूरा जीवन प्रदेश की कानून व्यवस्था को समर्पित किया, वह अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने अरेरा कॉलोनी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि केयरटेकर द्वारा पैसों के लिए उनका गला दबाना और धमकाना अपराधियों के बुलंद हौसलों को दर्शाता है। उन्होंने सागर में पुलिस टीम पर हुए हमले को भी चिंताजनक बताया, जिसमें बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये घटनाएं अकेली नहीं हैं, बल्कि यह दर्शाती हैं कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।

Next Post

आनंदपुर धाम परिसर में चार हेलीपैड बनाए

Fri Apr 11 , 2025
ईसागढ़। आनंदपुर धाम परिसर में आज चार हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर आनंदपुर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त हैं। आनंदपुर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। एसपीजी, आईजी सहित संभागीय स्तर […]

You May Like