विभागीय योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूरा करें: संभागायुक्त

जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्‍होंने संयुक्त संचालक स्‍वास्‍थ्‍य सेवायें को गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, सिकल सेल रोगियों के स्‍क्रीनिंग व उपचार तथा वय वंदना योजना के तहत सीनियर सिटीजन के आयुष्‍मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

इसी प्रकार उन्होंने कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना अनुसार विभागीय योजनाओं/गतिविधियों के निर्धारित लक्ष्‍यों को समय सीमा में प्राप्‍त करने के साथ कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्‍स्‍य विभागों की फील्‍ड स्‍तर पर क्रियान्‍व‍ित योजनाओं/गतिविधियों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं की प्रगति लक्ष्य अनुरूप सुनिश्चित करते हुए विभागीय पोर्टल में एंट्री भी करें। उन्होंने मुख्‍य रूप से कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों की आय में वृद्धि व रोजगार सृजन की दिशा में शासन निर्देशानुसार कार्य करें। साथ ही नरवाई प्रबंधन हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। बैठक में रबी उपार्जन के संबंध में भी आवश्‍यक चर्चा की गई।पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान डॉ. अम्‍बेडकर कामधेनु योजना, क्षीरधारा तथा हिण्‍यगर्भा योजनाओं पर चर्चा कर घटक वार लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कम प्रगति लाने वाले जिला अधिकारी को नोटिस
इस दौरान संभागायुक्‍त द्वारा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन मत्स्य एवं जनजातीय विभाग के संभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जिलों में रोस्टर तैयार कर सतत भ्रमण करें एवं योजनाओं की लक्ष्य अनुरूप मॉनिटरिंग करते हुए विभागीय योजनाओं में कम प्रगति लाने वाले जिला अधिकारी को नोटिस जारी करें। सामाजिक न्‍याय, उच्‍च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, पेंशन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये।

Next Post

26 की उम्र में 17 अपराध करने वाला बम्बू लोडेड रिवॉल्वर समेत गिरफ्तार

Tue Mar 17 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना पुलिस ने 26 की उम्र में 17 अपराध करने वाले बदमाश बम्बू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक लोडेड देशी रिवॉल्वर बरामद हुई है। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मदनमहल पहाड़ी दरगाह के पास बड़ी घटना को अंजाम […]

You May Like