बोलेरो की टक्कर से 5 लोग घायल , दो गंभीर

सीधी:मझौली थाना अंतर्गत मड़वास चौकी के ग्राम महखोर में अनियंत्रित बोलेरो ने सोमवार रात रोड किनारे खड़े 5 लोगों को टक्कर मार दी। दर्दनाक सड़क हादसे में सभी 5 लोग घायल हो गए, जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कमचड के निवासी यादव परिवार आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम महखोर में खेत में गेहूं की कटाई कर रोड किनारे बबूल के पेड़ के पास खड़े थे उसी दौरान टिकरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास में चल रहा है। डॉ. संदीप शुक्ला ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Post

अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Tue Mar 18 , 2025
इंदौर:खजाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि पुलिस टीम ने स्टार चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका. पुलिस को देखते ही वे घबराने लगे, […]

You May Like