अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

इंदौर:खजाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि पुलिस टीम ने स्टार चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका. पुलिस को देखते ही वे घबराने लगे, जिसके बाद तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए.

पहले आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और 32 बोर का जिंदा कारतूस, दूसरे आरोपी के पास से एक 12 बोर का देशी कट्टा और 12 बोर का जिंदा कारतूस के साथ एक स्कूटी भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपी विनायक पिता नीरज बॉथम, निवासी छत्रीपुरा ओर राज पिता विकास तोमर, निवासी इमली बाजार के साथ एक बाल अपचारी है. आरोपियों से पूछताछ जारी है और रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Next Post

एनसीएल मुख्यालय पहुंचे विस्थापित सौंपा मांग पत्र

Tue Mar 18 , 2025
एनसीएल के विस्थापन नीति के विरुद्ध सरकारी भूमि, वन भूमि, एग्रीमेंट भूमि पर है निवासरत सिंगरौली: मोरवा विस्थापन क्षेत्र में सरकारी भूमि, वन भूमि ,एग्रीमेंट भूमि पर वर्षों से घर बनाकर रहने वाले विस्थापित अपने हक की लड़ाई के लिए सक्रिय हुए। सरकारी भूमि पर निवासरत सैकड़ों लोगों ने उचित […]

You May Like