मुक्तिधाम में अस्थियों के बीच मिली संदिग्ध सामग्री

सतना: शहर के नजीराबाद स्थित मुक्तिधाम में चिता की राख और अस्थियों के बीच संदिग्ध सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार दोपहर राख फूल लेने पहुंचे परिजनों ने अस्थियों के बीच जला हुआ नारियल, नींबू और काला-सफेद कपड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने जादू-टोना या तांत्रिक क्रिया की आशंका जताते हुए सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम विहार कॉलोनी निवासी विपिन आरख का 28 जुलाई को बीमारी के कारण निधन हो गया था। परिजनों ने उसी दिन नजीराबाद मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया था। घटना तब सामने आई जब परिवार के सदस्य गुरुवार दोपहर को अस्थियां एकत्र करने पहुंचे।
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मुक्तिधाम में कार्यरत कर्मचारी से भी पूछताछ की, लेकिन घटना के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में परिजनों ने अस्थियां एकत्र कर लीं।
पुलिस की जान है जारी
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मुक्तिधाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अस्थियों के बीच यह सामग्री कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग हैं।

Next Post

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक

Fri Jul 31 , 2026
सतना: मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। अनार से भरा एक ट्रक बरहिया के पास आगे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक का खलासी भी घायल हुआ है। पुलिस से […]

You May Like