सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक

सतना: मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। अनार से भरा एक ट्रक बरहिया के पास आगे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक का खलासी भी घायल हुआ है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक चालक की पहचान नूर अहमद (34) पुत्र शकील अहमद, निवासी आसेपुर, थाना हंडिया, जिला प्रयागराज उप्र के रूप में हुई है। वह नागपुर से अनार लेकर बनारस जा रहे थे। गुरुवार तड़के उनका ट्रक नादन देहात थाना क्षेत्र के बरहिया के पास एक खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक एक घंटे में केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही नादन देहात थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया।
अस्पताल में दम तोड़ा
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल चालक का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण नूर अहमद की जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में ट्रक का खलासी फूलचंद विश्वकर्मा भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Next Post

बीएमसी में सफल ऑपरेशन: 70 वर्षीय वृद्धा के पेट से निकाली 1 किलो की सिस्ट, मिला नया जीवन

Fri Jul 31 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मुख्यालय पर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने एक जटिल एवं उच्च जोखिम वाली शल्य चिकित्सा को संपन्न कर उपलब्धि हासिल की है। विभाग की विशेषज्ञ टीम ने 70 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 1 किलोग्राम वजनी तथा […]

You May Like