राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग कोर्ट में गवाही शुरू, भाई विपिन के बयान दर्ज

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई शिलांग कोर्ट में तेज़ी से आगे बढ़ रही है. मामले के महत्वपूर्ण गवाह और मृतक के भाई विपिन रघुवंशी बुधवार को दूसरी बार अदालत पहुंचे, जहां करीब दो घंटे तक उनकी जिरह चली. अदालत ने उन्हें लगातार तीन दिनों तक पेश रहने के लिए तलब किया है. अब बयान के अंतिम चरण पूरे होने के बाद चार्जशीट मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

विपिन मंगलवार दोपहर इंदौर से शिलांग पहुंचे थे. इससे पहले 11 नवंबर को भी उनके बयान दर्ज हुए थे, लेकिन अधूरे रहने के कारण उन्हें पुनः कोर्ट में उपस्थित होना पड़ा. बुधवार की कार्यवाही में उनसे घटना से पहले और बाद की स्थितियों पर कई प्राथमिक सवाल पूछे गए मृतक राजा शिलांग कैसे आया, शादी के दौरान सोनम को देखने कौन गया था, मर्डर के बाद एफआईआर किसने दर्ज करवाई और शुरुआती जानकारी किसके पास थी.

विपिन का कहना है कि वह ये वही तथ्य हैं जो पूर्व में मीडिया के सामने भी रख चुके हैं. अदालत ने गुरुवार और शुक्रवार को भी उनकी उपस्थिति अनिवार्य की है. सूत्रों ने बताया कि विपिन शिलांग में अकेले ही गवाही दे रहे हैं और प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं रुकेंगे. उनका कहना है कि बयान की श्रृंखला पूरी होने के बाद उन्हें न्यायालय से चार्जशीट की प्रति मिलने की संभावना है.

Next Post

सराफा चौपाटी में सिर्फ 80 पारंपरिक दुकानें ही लगेंगी

Thu Nov 27 , 2025
इंदौर: शहर की पहचान बन चुकी सराफा चौपाटी अब नए नियमों और सख्त निगरानी के तहत संचालित होगी. नगर निगम ने साफ कर दिया है कि चौपाटी में अब केवल 80 पारंपरिक दुकानों को ही जगह मिलेगी और सभी दुकानें रात 10 बजे से सुबह 2 बजे के बीच ही […]

You May Like