बीएमसी में सफल ऑपरेशन: 70 वर्षीय वृद्धा के पेट से निकाली 1 किलो की सिस्ट, मिला नया जीवन

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मुख्यालय पर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने एक जटिल एवं उच्च जोखिम वाली शल्य चिकित्सा को संपन्न कर उपलब्धि हासिल की है। विभाग की विशेषज्ञ टीम ने 70 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 1 किलोग्राम वजनी तथा 15×20 सेंटीमीटर आकार की विशाल एडनेक्सल (ओवेरियन) सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकालकर मरीज को नया जीवन प्रदान किया।

बड़ा बाजार, सागर निवासी श्रीमती मुन्नी बाई को लंबे समय से पेट में लगातार दर्द एवं सूजन की शिकायत थी। जांच के दौरान उनके पेट एवं श्रोणि (एब्डोमिनोपेल्विक) क्षेत्र में एक बड़ी गांठ पाई गई। अल्ट्रासाउंड एवं सीईसीटी जांच के बाद इसे एडनेक्सल सिस्ट के रूप में चिन्हित किया गया।मरीज पिछले लगभग चार वर्षों से क्रॉनिक डायरिया की समस्या से भी पीड़ित थीं, जिससे शल्य चिकित्सा का जोखिम और बढ़ गया था। ऑपरेशन से पूर्व प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा विस्तृत जांच एवं मरीज की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। सभी आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षणों तथा उच्च जोखिम की सहमति (High-Risk Consent) के बाद मरीज को ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शीला जैन के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका पटेल तथा डॉ. सिफ्टी बंगा, पीजी छात्रा डॉ. रिंशु सुजोरिया , स्क्रब नर्स श्रीमती राखी गौतम एवं सुश्री आकांक्षा वर्मा के सहयोग से एक्सप्लोरेटरी लैपरोटॉमी कर दाहिनी ओर स्थित लगभग 15×20 सेंटीमीटर आकार की सिस्ट को निकाल दिया गया।ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी पूरी तरह सामान्य रही। उपचार उपरांत उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हाल ही में हुए फॉलो-अप परीक्षण में मरीज पूरी तरह स्वस्थ, दर्दमुक्त एवं स्थिर पाई गईं।

Next Post

श्रावण के प्रथम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सांसद गणेश सिंह

Fri Jul 31 , 2026
सतना: पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिवस गुरुवार को सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट कर विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सतना लोकसभा क्षेत्र के […]

You May Like