सिंगरौली: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के जयसवाल ढाबा के पास बेकाबू ट्रक की ठोकर से बाइक सवार मां बेटी समेत बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इलाज के दौरान 38 साल की अंजू पाठक की मौत हो गई घटना आज सुबह तकरीबन 4:00 बजे की बताई जा रही है जब बाइक में सवार होकर मां बेटी अपने पड़ोसी के साथ बाइक में बैठकर ट्रेन पकड़ने के लिए बरगवां रेलवे स्टेशन जा रही थी तभी एक ट्रक की चपेट में यह बाइक आ गई जिसकी वजह से बाइक चला रहा सलोने द्विवेदी, 18 साल की लड़की आरजू पाठक और उसकी मां अंजू पाठक गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना बरगवां थाना क्षेत्र के जायसवाल होटल के सामने हुई राह से गुजर रहे लोगों ने आनंद-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां अंजू पाठक की मौत हो गई और उसकी बेटी आरजू पाठक और सलोने द्विवेदी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और ट्रक चालक सहित ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है ।घटना की जांच की जा रही है, बताया गया की मां बेटी को जबलपुर इंटरसिटी से जबलपुर जाना था तब यह रास्ते में हादसा हो गया।
