यह डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है: अखिलेश

औरैया, 16 फरवरी (वार्ता) सपा (समाजवादी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को औरैया में कहा कि अभी तक तो सड़कों व भगदड़ से जाने गयीं पर अब तो दिल्ली वालों की रेलवे की नाकामी की वजह से जानें जा रहीं हैं। यह डबल इंजन की नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है।

सपा प्रमुख रविवार को लखनऊ से सैंफई जाते समय कुछ समय के लिए नेशनल हाई-वे पर रूके थे। जहां पर पार्टीजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान हो रही दुखद मौतों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते थे कि महाकुंभ में संगम स्नान के लिए सौ करोड़ लोगों का इंतजाम है। पर अभी तो 60 करोड़ लोगों ने ही स्नान किया है।

उन्होंने कहा कि अभी तक सड़कों व भगदड़ में काफी लोगों की जानें चलीं गयीं और खो जाने वाले मिले नहीं। अब तो दिल्ली वालों की रेलवे की नाकामी की वजह से जानें चलीं गयीं। यह डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है। सपा प्रमुख ने कहा कि 100 करोड़ लोगों के स्नान करने के इंतजाम करने वाले लोग अपने आपको चमका रहे हैं। राजनीतिक लाभ कैसे मिले इसमें लगे हैं। प्रचार प्रसार इतना किया जैसे इससे पहले कुंभ होता ही नहीं था और ये महाकुंभ बीजेपी वाले करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जो कमियां व नाकामियां है उसके लिए कोई कुछ कहता है तो उसे विरोध बता रहे हैं। वहां पर दिल्ली व लखनऊ का इतना पैसा लगा दिया, फिर भी जानता को सुविधाएं क्यों नहीं है। कई श्रद्धालुओं की जान चलीं गयी। जब नहाने वालों की गिनती कर लेते हैं तो फिर मरने व खो जाने वालों की गिनती क्यों नहीं कर पा रहे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों पर आने जाने वाले न जानें कितनों की जानें चलीं गयीं। उनकी नहीं बता रहे। कुंभ आज नहीं हो रहा, बीजेपी से पहले भी हो रहा था। नेता जी (मुलायम सिंह) के समय में भी हुआ था। पर इसका राजनीतीकरण नहीं हुआ। भाजपा वाले हर आयोजन का राजनीतिकरण करना चाहते हैं। लगता है कि इमेज चमकाने को आयोजन हो रहा है।

Next Post

मोहन सिंह कुशवाह बने पेंशनर्स के प्रांतीय महामंत्री

Mon Feb 17 , 2025
ग्वालियर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित की है। प्रांत अध्यक्ष श्याम जोशी ने मोहन सिंह कुशवाह को प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया है। कुशवाह को लगातार तीसरी बार प्रांतीय महामंत्री का दायित्व सोपा गया है। कुशवाह ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी […]

You May Like