
छिंदवाड़ा. गेल इंडिया कंपनी के द्वारा खेतों में पाइपलाइन बिछा रही है। जो किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है.एक तरफ फसल खराब हो रही है,तो वही दूसरी ओर कंपनी की ओर से उचित मुआवजा नही दिया जा रहा है। जी हा ऐसा ही मामला गोरखपुर, हिवरावासुदेव,तुर्कीखापा लहगडुआ गांव के पीडि़त किसानों के साथ हो रहा है।जिन्होंने बीते तीन सालों से दर्जनों बार मुआवजे को लेकर यहा-वहा भटक रहे है किंतु आज उक्त फसल व अन्य छति का मुआवजा नही दिया गया.यहा तक कि किसानों जिले कलेक्टर व सीएम हेल्पलाइन में तक शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने के चलते इन गांवों के पीडि़त किसान अड़वार गांव मे गेल कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य स्थल पर पहुचे.जहा पर.कंपनी द्वारा कार्य कर मशीनों को ले जा रहे थे.इसी दौरान पीडि़त किसानों ने सबंधित कंपनी के अधिकारियों से कहा कि पहले फसल व अन्य छति मुआवजा दे दीजिए उसके बाद यहा से मशीन ले जाइये.
बैंरग लौंटे अधिकारी,मशीनो को नही दिया जाने
इधर गेल कंपनी इंडिया लिमिटेड के उप महाप्रबंधक जगन्नाथ भी पहुचे.जिन्होंने पीडि़त को किसानों कहा कि अभी उनके वरिष्ठ अधिकारी सीए अभी अवकाश पर जैसे वह आते है तो सबसे पहले गोरखपुर, हिवरावासुदेव, अडवार के किसानों की मुआवजा की राशि दी जाएगी.लेकिन किसानों को कहा कि आपके द्वारा लिखित पत्र भी दिया था जिसमे आज तक मुआवजा राशि नही दी गयी.इस बार उन्हें मुआवजे की राशि चाहिए तभी यहा से मशीने अन्य जगह पर जायेगी. उप महाप्रबंधक समेत विभागीय लोग किसानों को मनाते रहे किंतु पीडि़त किसान एक सुनने को तैयार नही हुए और कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियो को बैंरंग वापस लौंटना पड़ा।
