बिरला ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

बून्दी, 22 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को राजस्थान में बून्दी पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों और नागरिकों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दीं।

श्री बिरला ने आजाद पार्क से लेकर सब्जी मंडी मार्ग, नागर सागर कुंड, चौगान गेट, इंद्रा मार्केट और सूर्यमल मिश्रण सर्कल तक पैदल भ्रमण किया और लोगों से आत्मीय संवाद किया। जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने श्री बिरला का स्वागत किया वहीं बिरला ने भी लोगों को कुशलक्षेम पूछी।

इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा “दीपावली का यह वह अवसर है जब हमें बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने और अपनों से मिलने का सुखद अवसर मिलता है। इस बार केन्द्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में किए संशोधन जैसे पहल ने बाजारों में रौनक और उत्साह को दूगना कर दिया है। प्रभु श्री राम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। ”

इस दौरान बाजार में उत्साह नजर आया, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसके पूर्व उन्होंने कोटा कार्यालय में भी आमजन से भेंट की, बड़ी संख्या में लोग दीपवली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। बिरला ने इस दौरान जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

 

 

Next Post

रॉड्रिग्स को ड्रॉप करना सबसे कठिन निर्णयों में से एक था: मजूमदार

Wed Oct 22 , 2025
नवी मुंबई, 22 अक्टूबर (वार्ता) भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा है कि विश्व कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ मैच में जेमिमाह रॉड्रिग्स को बाहर रखना टीम के लिए “सबसे कठिन फ़ैसलों में से एक” था, जो पूरी तरह से संयोजन और परिस्थितियों पर आधारित था। मजूमदार ने […]

You May Like