जिलास्तरीय लाठी खेल स्पर्धा में 128 खिलाडिय़ों ने दिखाया कौशल

उज्जैन। पारम्परिक लाठी खेल संघ उज्जैन द्वारा छठी जिलास्तरीय पारम्परिक लाठी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस स्पर्धा में जिलेभर के 128 खिलाडिय़ों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 57 स्वर्ण, 62 रजत और 69 कांस्य पदक अपने नाम किए।

लाठी खेल संघ की जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में आयु और वजन के आधार पर खिलाडिय़ों के बीच मुकाबले हुए। खिलाडिय़ों ने चार विधाओं-एक लाठी, दो लाठी, पट्टेबाजी और लाठी युद्ध में अपना दमखम दिखाया। स्पर्धा में उज्जैन शहर के अलावा नागदा, बडऩगर, खाचरौद, नलवा और घटिया खोसला के खिलाडिय़ों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

यह अतिथि रहे मौजूद-अध्यक्षता विक्रमादित्य नगर संपर्क प्रमुख मनीष अग्रवाल ने की। इस दौरान नगर व्यवस्थापक प्रमुख शाश्वत पांचाल, नगर गतिविधि संयोजक मनोज गरवाल, टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व रेलवे के मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा, पारम्परिक लाठी खेल संघ भारत की रेफरी कमीशन सचिव रजनी नरवरिया, किकबॉक्सिंग एसोसिएशन उज्जैन जिला सचिव रवि यादव, सहसचिव आकाश वाडेकर और कोच आयुषी गोसार विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक

स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों में नामिश पवार, समरजीत सिसोदिया, यशिका चौहान, गोईश चौरसिया, इशिका बैस, देव बैस, मानस सूर्यवंशी, ऋषिराज सोलंकी, तत्सत दुबे, युवराज चावड़ा, आरोही मंडलोई, धृति दुबे, हिमांगी लश्करी, अनुष्का दीक्षित, हर्षिता तंवर, ईशानी गोर, शिवांश गोर, प्रयुक्ता पराशर, प्रशवी नामदेव, हर्षिता किनारिवाले, अभिराम तिवारी, पृथ्वी चौधरी, निष्ठा चौहान, राधिका मिमरोट, कनिष्का जायसवाल, थिया मंत्री, खुशहाल जैन, मृध्वि जैन, रश्मि सिंह, मुस्कान लोधी, सानिध्य माहेश्वरी, देवेशि चौहान, समृद्धि चित्तोड़ा, सिया मोरे, देवर्ष मोरे, शिवाय सिंह झाला, आरुष डाबर, ईशान सोनी, आंजनेय सोनी, जीवांश तिवारी, सृष्टि कोल, अथर्व, रुद्राक्ष, जियांशी शर्मा और तन्मय सोलंकी शामिल हैं। प्रतियोगिता में रेफरी कमीशन की ओर से मीनाक्षी चव्हाण, प्रियांशी नरवरिया, प्रिया सिंह चौहान, पूजा चित्तोड़ा, भावना पटेल, सोनाली रॉय, माधुरी व्यास, अश्विनी मोरे, ज्योति झाला और छवि दीक्षित ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Next Post

टिकट कटा, पर पार्टी और समाज से पहलवान नहीं कटे

Mon Aug 3 , 2026
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और उज्जैन उत्तर से छह बार विधायक रहे पारस जैन के निधन से प्रदेश की राजनीति ही नहीं, सामाजिक और खेल जगत ने भी अपना एक समर्पित व्यक्तित्व खो दिया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पारस जैन का इंदौर के […]

You May Like