दबंगों ने जेसीबी से ढहाया मकान, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कुदवारी में जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से दबंगों ने एक मकान को जेसीबी से जमींदोज करने कर दिया । दबंगों ने न सिर्फ पीडि़त का आशियाना उजाड़ दिया, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मतलूब अहमद अंसारी का कुदवारी स्थित खसरा नंबर 116 पर एक टीन का मकान बना हुआ है। पड़ोसी समीम ने मतलूब को फोन कर इस बात की जानकारी दी कि कुछ लडक़े जेसीबी मशीन लेकर आए हैं और उनके मकान को पूरी तरह से तोड़ रहे हैं। घर ढहाए जाने की खबर मिलते ही मतलूब आनन-फानन में अपने भाई के साथ दोपहर करीब 1:45 बजे मौके पर पहुंचा।

जब पीडि़त मौके पर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए। इलाके के ही तीन युवक शिब्बू उर्फ शिवम कनोजिया, संतोष कुशवाहा और रिषभ गोस्वामी जेसीबी मशीन से उनके मकान को ढहा रहे थे। आरोपियों ने मकान को भारी नुकसान पहुँचाते हुए उसमें लगे लोहे के पाइपों को भी कटर से काट दिया था। पीडि़त मतलूब अहमद ने जब आरोपियों को रोका और मना किया, तो तीनों आरोपी उग्र हो गए। मुख्य आरोपी संतोष कुशवाहा ने पीडि़त को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, आज के बाद इस प्लॉट पर कदम भी मत रखना, नहीं तो तुझे जान से मार डालूंगा। वारदात को अंजाम देने और धमकी देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
षड्यंत्र रचकर अवैध कब्जे की कोशिश
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि आरोपी संतोष कुशवाहा पिछले कुछ समय से उनके इस कीमती प्लॉट पर नियत खराब किए हुए था और अवैध कब्जा करना चाहता था। सोची-समझी साजिश और षड्यंत्र के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पीडि़त मतलूब अहमद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

झारखंड की विनीता सोरेन ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली बनीं पहली आदिवासी महिला; संघर्ष से सफलता तक का सफर

Sat Jun 20 , 2026
रांची | झारखंड के एक साधारण आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाली विनीता सोरेन ने अपनी मेहनत और अटूट साहस के बल पर माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया है। सीमित संसाधनों और गरीबी को पीछे छोड़ते हुए विनीता ने महज 25 साल की उम्र में दुनिया की सबसे […]

You May Like