बिना नंबर और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

इंदौर: महू यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट चल रही गाड़ियों, तीन सवारी और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट पर सख्ती दिखाते हुए 14 चालान बनाए. ड्रीमलैंड चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया.

इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहन, तीन सवारी और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले चालकों की जांच की. वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट की स्थिति और वाहन मालिकों की पहचान का वेरिफिकेशन किया. मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान बनाए. चेकिंग के दौरान 14 वाहनों पर जुर्माना लगाया.

Next Post

जिस दिन बागेश्वर बाबा की कथा, उसी दिन दामोदर यादव उनके खिलाफ करेंगे बड़ा आंदोलन

Sun Nov 23 , 2025
शिवपुरी:कल 24 नवंबर को शिवपुरी जिले का पिछोर कस्बा दो ध्रुवों में बंटने वाला है। एक ओर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय भव्य कथा का शुभारंभ होगा, जिसके लिए लाखों श्रद्धालु जुटने की तैयारी है। दूसरी ओर ठीक उसी दिन उसी पिछोर में दलित […]

You May Like