जिस दिन बागेश्वर बाबा की कथा, उसी दिन दामोदर यादव उनके खिलाफ करेंगे बड़ा आंदोलन

शिवपुरी:कल 24 नवंबर को शिवपुरी जिले का पिछोर कस्बा दो ध्रुवों में बंटने वाला है। एक ओर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय भव्य कथा का शुभारंभ होगा, जिसके लिए लाखों श्रद्धालु जुटने की तैयारी है। दूसरी ओर ठीक उसी दिन उसी पिछोर में दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव संविधान बचाओ सभा का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें वे धीरेंद्र शास्त्री पर सीधा हमला बोलेंगे।

दामोदर यादव ने ऐलान किया है कि वे बागेश्वर धाम की “गैर-संवैधानिक यात्राओं और कथाओं” को प्रतिबंधित करने का आंदोलन यहीं से शुरू करेंगे और “पाखंड, अंधविश्वास व आडंबर” पर खुलकर हल्ला बोलेंगे।एक तरफ धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थली – जहां पंडाल, लाइटें, भजन-कीर्तन और लाखों की भीड़ होगी। वहीं दूसरी तरफ दामोदर यादव का संविधान बचाओ मंच, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और संविधान की प्रतियां लहराई जाएंगी।

दामोदर यादव ने कहा है, “हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। बागेश्वर धाम वाले जिस तरह चमत्कार, जादू-टोना और अंधविश्वास फैला रहे हैं, वह संविधान के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समता के सिद्धांत के खिलाफ है। ये लोग पिछड़े-दलित समाज को फिर से अंधकार में धकेल रहे हैं। हम 24 नवंबर को पिछोर से इनकी गैर-संवैधानिक कथाओं और यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने का आगाज करेंगे।”
दोनों पक्षों की तैयारियां जोरों पर
बागेश्वर धाम ट्रस्ट ने पूरे पिछोर को पोस्टरों से पाट दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और गांव-गांव तक “दिव्य दरबार” और “हनुमंत कथा” के बैनर लगे हैं। ट्रस्ट की ओर से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का दावा किया जा रहा है। दूसरी तरफ डीपीएसएस ने भी कमर कस ली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार से हजारों कार्यकर्ता 23 नवंबर की रात से ही पिछोर पहुंचने लगेंगे। संगठन ने नीले झंडे, संविधान की प्रतियां और “जय भीम-जय भारत” के नारे लगाने का ऐलान किया है।

Next Post

शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ता आठ दिनों से लापता, गुमशुदगी दर्ज

Sun Nov 23 , 2025
शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी गांव से भाजपा कार्यकर्ता रिंकू जैन उर्फ दिनेश जैन पिछले नौ दिनों से लापता हैं। वह आखिरी बार 15 नवंबर की सुबह अपने साथी सोनू कुशवाह की बाइक पर घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने और उनका फोन लगातार […]

You May Like