
जबलपुर: मां दुर्गा की आराधना, पारंपरिक गरबा और आधुनिक नृत्य प्रस्तुतियों के संग अंतस साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था का भक्तिमय गरबा महोत्सव श्री दत्त मंदिर परिसर सभागार में आयोजित हुआ। आरती और पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सामूहिक गरबा, डांडिया, छतरी नृत्य, तलवार डांस, बॉलीवुड डांस और फ्रीस्टाइल गरबा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
संस्था के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार कोरी और निर्देशिका विनीता पैगवार ‘विधि’ ने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। विनीता पैगवार ने संयोजन किया, अमित परनामी ने संचालन और अदिति कुमार ने नृत्य निर्देशन किया। दिव्या चौबे, निहारिका कुरवाने, रश्मि पाठक और अभिलाषा पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अतिथियों का माता की चुनरी और मालाओं से स्वागत किया गया। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। आयोजन में राजेश पाठक प्रवीण, सरोज संतोषी, रश्मि पाठक सहित संस्था के सदस्य और बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. अनिल कुमार कोरी ने आभार व्यक्त किया।
