तीन युवकों पर दुष्कर्म और महिला पर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, केस दर्ज

भोपाल। बागसेवनियां थाने में एक 30 वर्षीय महिला ने तीन युवकों पर दुष्कर्म और एक महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता मूलतः छत्तीसगढ़ की रहने वाली है. साल 2024 में वह ब्यूटीशियन का काम करने के लिए जब भोपाल रहने की लिए आई. इस दौरान वह अपनी एक सहेली की साथ रहने लगी. जनवरी 2025 में वह बागसेवनियां में महिला आरोपी अमरीन उर्फ माहिरा से मुलाकात के दौरान फिक्स सैलरी की बात में आकर वह अपनी सहेली के साथ अमरीन के पास शिफ्ट हो गई. पीड़िता को कुछ समय बाद अमरीन के कहने पर अपनी सहेली के धर्म परिवर्तन और अमरीन के भाई के साथ उसकी शादी होने की जानकारी मिली.

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान अमरीन के एक परिचित युवक चंदन यादव ने पीड़िता को अपनी बहन से मुलाकात कराने के बहाने उसे अपने साथ बाहर ले गया और धमकाते हुए दुष्कर्म किया. इसके बाद चंदन ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि चंदन इसके बाद उसे छोटे कपड़े पहनने पर मजबूर करते हुए अपने साथ उसे लेकर लोगों के बीच ले जाता था और पहचान कराता था. पीड़िता को नवंबर 2025 में अमरीन ने गांधी नगर इलाके में स्थित अब्बास नगर अपने घर लेकर गई, जहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में पीड़िता से दुष्कर्म किया. इसके बाद अमरीन साल 2025 में ही दिसंबर महीने में पीड़िता को लेकर अहमदाबाद गई, जहां यासिर नामक के आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जनवरी 2026 में पीड़िता भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई.

पीड़िता को हाल ही में सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ एक अन्य युवती की तरफ से आरोप लगाए जाने की जानकारी मिली. खुद को मजबूत करते हुए पीड़िता भोपाल पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई. बागसेवनिया थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

देवदूत बने 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी, इमरजेंसी में कराया महिला का सफल प्रसव

Mon Feb 23 , 2026
राजगढ़। सारंगपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरीखो में प्रसुता को प्रसव पीड़ा होने पर इमरजेंसी सेवा 108 एम्बुलेंस को कॉल किया. सूचना पर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे स्टॉफ द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया. जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस लेकर गांव पहुंचे स्टॉफ ने देखा की प्रसुता को प्रसव पीड़ा अधिक […]

You May Like