जंगल के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे 5 गौवंश मुक्त, दो संदिग्ध हिरासत में

मुलताई: बैतूल जिले में प्रशासन ने पांच गौवंशों को मुक्त कराते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया हैमुलताई पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील अंतर्गत उभारिया गांव के जंगल मार्ग से शुक्रवार को पांच गौवंशों को मुक्त कराया गया। मामले में दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों एवं बजरंग दल की मुलताई इकाई को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गौवंशों को पैदल जंगल रास्ते से निरगुड की ओर होते हुए महाराष्ट्र ले जा रहे हैं। सूचना पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति की पुष्टि करने के बाद तत्काल पुलिस को अवगत कराया।

संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि गौवंशों को प्रताड़ित कर ले जाया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। उनसे पशु परिवहन संबंधी दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है।मुक्त कराए गए सभी पांच गौवंशों को ग्राम उभारिया स्थित गौशाला में भेजा गया है, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और देखभाल की व्यवस्था की गई है।
बजरंग दल पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें तथा कानून को अपने हाथ में न लें।

Next Post

सिविल अस्पताल में अब एक्स-रे और फिजियोथैरिपी के लिए देना होगा शुल्क

Sat Feb 14 , 2026
मुंगावली: क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने स्थानीय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत उन्होंने रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अस्पताल के पिछले एक वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और आगामी विकास […]

You May Like