देवदूत बने 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी, इमरजेंसी में कराया महिला का सफल प्रसव

राजगढ़। सारंगपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरीखो में प्रसुता को प्रसव पीड़ा होने पर इमरजेंसी सेवा 108 एम्बुलेंस को कॉल किया. सूचना पर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे स्टॉफ द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया.

जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस लेकर गांव पहुंचे स्टॉफ ने देखा की प्रसुता को प्रसव पीड़ा अधिक हो रही थी. पायलट घनश्याम वर्मा एवं एमटी सुनील वर्मा के द्वारा तुरंत निर्णय लिया गया और घर पर ही सुरक्षित प्रवास कराया गया. प्रसुता ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया. महिला और बालिका दोनों स्वस्थ है दोनों को समीप के अस्पताल भेसवा माताजी में पहुंचकर भर्ती कराया गया.

Next Post

प्रदर्शन: फिल्म के टाइटल पर भड़का यादव समाज, तुरंत लगे रोक

Mon Feb 23 , 2026
ब्यावरा। सोमवार को यादव समाज द्वारा एकजुटता के साथ फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का विरोध करते हुए फिल्म पर तुरंत रोक लगाए जाने की पुरजोर मांग की गई. स्थानीय पीपल चौराहा पर अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा फिल्म का विरोध करते हुए नायब तहसीलदार के नाम राज्यपाल […]

You May Like