जयपुर 18 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में 305 निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए शुक्रवार को नाम वापसी के बाद 32 निकायों में निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गये जिनमें सर्वाधिक 28 निकायों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बोर्ड बना हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इन निकायों में दो में कांग्रेस एवं दो में निर्दलीयों का बोर्ड बना है। भीलवाड़ा और भरतपुर दो नगर निगमों में भाजपा निर्विरोध महापौर बनाने में कामयाब रही है। इसके अलावा पांच नगरपरिषद और 21 नगरपालिकाओं में भी भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बना हैं। भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं जबकि भरतपुर नगर निगम में भाजपा की अनुराधा सिंह महापौर बनी हैं।
इसी तरह अजमेर के पुष्कर नगरपरिषद (एससी) भाजपा के राजेन्द्र बाकोलिया, चित्तौड़गढ जिले की निम्बाहेड़ा नगरपरिषद में (महिला सामान्य) भाजपा की शिल्पा भूतड़ा, करौली में हिंडौनसिटी नगरपरिषद में भाजपा की विजय कुमारी, खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी नगरपरिषद (ओबीसी) के लिए भाजपा के गुंजन खटाना एवं डीग जिले में डी नगरपरिषद में अर्पित निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं।
कांग्रेस के दो निकायों में बने बोर्ड में धौलपुर जिले की सरमथुरा नगरपालिका (ओबीसी महिला) रामकला एवं राजसमंद जिले की भीम नगरपालिका में (सामान्य महिला) यशोदा कंवर निर्विरोध अध्यक्ष शामिल हैं जबकि निर्दलीयों में धौलपुर नगरपरिषद में निर्दलीय गिरीश कुमार एवं गंगानगर जिले की सादुलशहर नगरपालिका (सामान्य महिला) में निर्दलीय मनीशा निर्विरोध अध्यक्ष बनी है।
भाजपा के जिन 22 निकायों में निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं उनमें अलवर जिले की गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका में मधुदेवी, खेड़ली नगरपालिका में पवर कुमार जैन, बालोतरा जिले की धौरीमन्ना नगरपालिका कीर्ति गुसाईवाल, बाड़मेर जिले की चौहटन नगरपालिका में रुप सिंह राठौड़, ब्यावर जिले की रायपुर नगरपालिका में मदनलाल, भरतपुर की नदबई नगरपालिका में कमलेश, रुपवास नगरपालिका दिलीप कुमार, उच्चैन नगरपालिका में दलीप सिंह अम्बेश, बयाना नगरपालिका में उषा अग्रवाल शामिल हैं।
इसी तरह दौसा जिल की महवा नगरपालिका विनीत कुमार, डीग जिले की बृजनगर नगरपालिका में भान सिंह, कामां नगरपालिका में सत्यदेव, पहाड़ी नगरपालिका में शिशुपाल, सीकरी नगरपालिका में चंचल, धौलपुर की बसेड़ी नगरपालिका में राघवेन्द्र, जयपुर जिले के चाकसू नगरपालिका में पुष्पा देवी, जालोर जिले की आहोर नगरपालिका में सुरेश कुमार, झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगरपालिका में गीता देवी, खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम नगरपालिका में रेखा सैनी, पाली जिले के बाली नगरपालिका में देवी बाई एवं सीकर जिले में पलसाना नगरपालिका में नरेश कुमार कुमावत भाजपा के उम्मीदवार के रुप में अध्यक्ष बने हैं।
निर्विरोध 32 निकायों में 17 महिलाएं बोर्ड संभालेंगी जिनमें भीलवाड़ा और भरतपुर दोनों नगर निगमों सहित भाजपा की 14 महिला उम्मीदवार शामिल हैं जबकि दो कांग्रेस की और एक निर्दलीय प्रत्याशी निकाय का बोर्ड संभालेंगी।
